ऋषिकेश: बॉलीवुड कलाकार उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के मुरीद हो रहे हैं. वहीं, पहाड़ का प्रवेश द्वार ऋषिकेश भी अपने पर्यटन स्थलों, राफ्टिंग कैंपिंग और रोमांचक खेलों के कारण देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहा है। जिससे बॉलीवुड सितारे भी ऋषिकेश के आकर्षण से अछूते नहीं हैं।

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की लाडली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ऋषिकेश में छुट्टियां बिताते हुए यहां की वादियों और गंगा की लहरों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बिताए गए समय को फोटो और वीडियो रील के जरिए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ साझा किया है.

उन्होंने लिखा है कि ‘मेरा दिल कहीं दूर पहाड़ों में खो गया है’. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ फोटोज और वीडियो रील्स अपलोड की हैं. इनमें से एक वीडियो रील गंगा के किनारे पानी से खेलते हुए शेयर किया गया है।