रुद्रपुर : संजय वन का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है. केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज संजय वन का निरीक्षण किया। उन्होंने वन, पर्यटन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। जिसमें उन्होंने संजय वन को एक बेहतर पर्यटन स्थल बनाने के लिए सुझाव लिए। उन्होंने अधिकारियों को संजय वन में पर्यटन गतिविधियों और सुविधाओं के संबंध में संजय वन का प्रस्ताव बनाकर नवीनीकरण के लिए एक परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें.

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री आज रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टांडा रेंज स्थित संजय वन का निरीक्षण करते हुए इसे पर्यटन पार्क के रूप में विकसित करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की. बैठक में जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी, पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि संजय वन पर्यटन पहले पर्यटकों की पसंद रहा है, लेकिन अब संजय वन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है.
राहगीरों और पर्यटकों के लिए संजय वन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके जीर्णोद्धार के लिए सांसद निधि, विधायक निधि सहित शासन से धन की मांग कर इसे सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को संजय वन के लिए प्रस्ताव तैयार कर इसके जीर्णोद्धार के लिए जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां बैटरी वाले वाहनों का भी संचालन किया जा सकता है। हमारा उद्देश्य संजय वन को एक बेहतर पर्यटन स्थल बनाना है। जिससे एक बार फिर संजय वन पर्यटकों से गुलजार नजर आएंगे।


Recent Comments