रुद्रपुर : परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने बुलंदशहर गई गदरपुर नगर पालिका की महिला पार्षद के घर की पीछे से
चोरों ने खंगाल दिया . लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर चोर हाथ साफ कर गए हैं। घर लौटने पर परिजनों को घर में चोरी की जानकारी हुई।
गदरपुर नगर पालिका की पार्षद विनीता फौगाट चौधरी परिवार के साथ बुलंदशहर गई थीं। 12 अगस्त की रात घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और 70 तोला सोना, 4 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान ले गए।
विनीता फौगाट चौधरी के पति बृजेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह बुलंदशहर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. अलमारी में रखे सोने के जेवर और नकदी भी गायब थे, यह सब देखकर परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की। पुलिस ने चोरों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.


Recent Comments