देहरादून: उत्तराखंड से आज बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री कार्यालय को बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री कार्यालय समन्वयक नंदन बिष्ट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बिष्ट ने आज अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खास सहयोगी नंदन बिष्ट कई दिनों से बीमार चल रहे थे। नंदन बिष्ट ने आज सुबह साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली। ब्रेन हैमरेज के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वर्तमान में जिम्मेदारी मुख्यमंत्री आवास के समन्वयक की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्हें ब्रेन ट्यूमर था, ट्यूमर बढ़ गया था। ऑपरेशन के बाद भी उनकी हालत नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है। हाल ही में सीएम धामी नंदन का हालचाल लेने अस्पताल गए थे.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक, मसूरी में वेंडिंग जोन और पार्किंग निर्माण के दिए निर्देश।