देहरादून: आईपीएल 2023 का 13वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक तरफ हार्दिक पांड्या जीटी की कमान संभालते नजर आएंगे। दूसरी ओर, केकेआर की कमान नीतीश राणा के हाथों में है। आइए जानते हैं दोनों टीमों में किस टीम का पलड़ा भारी है। यह मैच दोपहर में खेला जायेगा।
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम गुजरात ने आईपीएल 2023 में दोनों मैच जीते हैं। दूसरी ओर, नीतीश राणा को अपने दो मैचों में एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच से पहले केकेआर ने एक घातक बल्लेबाज जेसन रॉय को भी शामिल किया है जिनके आने से टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. हालांकि, दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। दोनों टीमों के लिए जीत आसान नहीं होगी।
जीटी और केकेआर आमने-सामने हैं
गौरतलब है कि पिछले साल गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सिर्फ एक ही मैच खेला गया था। इस बीच, केकेआर के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की। आईपीएल 2023 में जीटी और केकेआर दूसरी बार आमने-सामने होने जा रहे हैं, जीटी ने पहली बार जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार टीम को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
बता दें कि आईपीएल 2022 के दौरान जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच कोलकाता ओवर में सिर्फ 148 रन ही बना सकी और टीम को मैच हारना पड़ा। इन नंबरों को देखते हुए लगता है कि जीटी का पलड़ा भारी है। हालांकि इस बार आईपीएल 2023 में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।
दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा
देहरादून: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 14वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातार 2 मैच जीतकर पंजाब किंग्स के हौसले बुलंद हैं. ऐसे में शिखर धवन की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हराया। दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हार मिली थी।
जबकि आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का जीत का खाता नहीं खुला है. हैदराबाद की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में हार मिली है। हैदराबाद को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। जबकि दूसरे मैच में उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आइए आपको मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन के बारे में बताते हैं।

SRH बनाम PBKS पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और बल्लेबाज उसे मनचाहे क्षेत्र में खेल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर यहां प्रभावी साबित होते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की ओर से 11 खेल सकती है
सनराइजर्स हैदराबाद : एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, आदिल रशीद.
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरूख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.
सनराइजर्स हैदराबाद-पंजाब किंग्स मैच भविष्यवाणी
दोनों टीमों ने आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का खाता अभी नहीं खुला है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में 2 मैच खेले, जिसे वह जीतने में सफल रही। रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में सनराइजर्स के खिलाफ सही संयोजन चुनने की चुनौती होगी। सनराइजर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम मैच जीत सकती है।
Man Ki Baat: मदरसों और दरगाहों में प्रसारित मन की बात के जरिए मुसलमानों तक पहुंचेगी बीजेपी


Recent Comments