मसूरी : वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन मंगलवार देर रात हो गया था। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनका अमूल्य योगदान रहा जिसे भुलाया नहीं जा सकता है । उनके निधन पर आज शहीद स्थल, मसूरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। ये श्रद्धांजलि सभा 3.00 बजे से चल रही है।

इस जानकारी के बाद राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर है।राज्य आंदोलन की महानायिका सुशीला बलूनी के निधन से उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का एक देदीप्यमान नक्षत्र अस्त हो गया है । वे आजीवन संघर्ष में अग्रणी रहीं, उत्तराखंड राज्य निर्माण का इतिहास उनके नाम के बिना अधूरा रह जाएगा।

सभी राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य हितैषी व नागरिक श्रद्धांजलि देने हेतु पहुंच सकते हैं।

इस अवसर पर निवेदक देवी गोदियाल, अध्यक्ष ,जय प्रकाश उत्तराखंडी, संरक्षक, प्रदीप भंडारी, सदस्य आदि उपस्थित थे