देहरादून : उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम मंगलवार को देहरादून पहुंचे। इस बीच उन्होंने संकेत दिया है कि जल्द ही प्रदेश में जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी। वे सचिवालय के समीप ओबीसी मोर्चा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. साथ ही मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को दे दी गई है. आने वाले दिनों में जल्द से जल्द कार्यकर्ता जिम्मेदारी बांटने जाएंगे। उन्होंने लोकसभावार प्रत्याशी चयन में बदलाव और रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा को अपरिपक्व करार दिया।
आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य सरकार में बोर्ड, निगम, आयोग व अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सलाहकार व सदस्यों के पदों पर 100 से अधिक नामों की सूची तैयार कर प्रदेश प्रभारी को सौंप दी थी। अब इसे केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलनी बाकी है।
पहली सूची में लगभग 40 दायित्वों की घोषणा की जा सकती है
पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, जिम्मेदारियों का ऐलान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. पहली सूची में लगभग 40 दायित्वों का खुलासा हो सकता है।


Recent Comments