देहरादून 08 मार्च, PAHAAD NEWS TEAM
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून के ब्राइटलैंड्स स्कूल की स्वामी श्रीमती मधु नारायण से भेंट कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मंत्री को मधु नारायण ने बताया कि डालनवाला स्थित ब्राइटलैंड्स स्कूल की स्थापना स्वर्गीय नारंग द्वारा 1958 में की गई थी।
काबीना मंत्री ने कहा कि यह स्कूल महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। आशा करता हूँ कि यह स्कूल इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण के संदेश को लोगों तक पहुंचाएगा। मंत्री ने कहा कि वह हर घर शक्ति अभियान के तहत ब्राइटलैंड्स स्कूल पहुंचे थे।


Recent Comments