कुमाऊं , PAHAAD NEWS TEAM

कुमाऊं के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है. डॉ. जेएस तितियाल को डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर आप्थलमिक साइंसेज , अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (एम्स) के प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह धारचूला क्षेत्र के तिदांग गांव के रहने वाले है . कुमाऊं के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

चिकित्सा के क्षेत्र में किया यह महान कार्य

चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. तितियाल का नाम देश-दुनिया में है। उन्होंने आंखों के इलाज से लेकर कॉर्निया ट्रांसप्लांट तक का नया तरीका ईजाद किया है। लगभग 10 साल पहले, उन्होंने एक मृत व्यक्ति की आंख से लिए गए कॉर्निया को तीन अलग-अलग बीमारियों वाले लोगों की आंखों में ट्रांसप्लांट करने की एक विधि विकसित की। ऐसी सभी उपलब्धियों के लिए, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण पुरस्कार भी जीते हैं।

भाई एसटीएच में एचओडी हैं

डॉ. तितियाल ने अपने गांव के स्कूल से आठवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में एमएस आप्थोमोलॉजी की पढ़ाई पूरी की । सरकारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. जी.एस. तितियाल उनके भाई हैं। उन्होंने PAHAAD NEWS TEAM को बताया कि नेत्र विज्ञान विभाग में यह एक महत्वपूर्ण पद माना जाता है. कुमाऊं के अलावा उन्हें इस उपलब्धि के लिए दुनिया भर से बधाई मिल रही है।