देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है. चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने अब तक पूरे राज्य से अभी तक भारी मात्रा में अवैध शराब, हेरोइन, गांजा, स्मैक नकदी और अन्य नशीले पदार्थों की बरामदगी की है.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार , उत्तराखंड पुलिस ने अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लगभग 25 हजार 302 लीटर अवैध शराब, 1.72 करोड़ रुपये की स्मैक, 26 लाख रुपये से अधिक मूल्य की भांग, एक करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और 33 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त किया है.
एसएसटी, एफएसटी और पुलिस की कार्रवाई के कुछ आंकड़े: एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम), एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 10 जनवरी को राज्य भर से 1,064 लीटर शराब बरामद की, जिसकी कीमत 6 लाख 30 हजार रुपये से अधिक आंकी गई थी । इसी तरह 11 जनवरी को पुलिस ने 1,668 लीटर शराब बरामद की, जिसकी कीमत 11 लाख 46 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है. पुलिस ने सबसे अधिक 30 जनवरी को शराब की बरामदगी की है, जिसमें 2,050 लीटर शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत 13 लाख 35 हजार से अधिक आंकी गई है.
14 फरवरी को होगा मतदान: उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है. चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त हो इसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. इसके साथ ही पुलिस आम आदमी से भी चुनाव में पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील कर रही है.


Recent Comments