नैनीताल, PAHAAD NEWS TEAM

नैनीताल मौसम पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून की दस्तक का ऐलान कर दिया है. जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। मंगलवार को नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि कुमाऊं क्षेत्र के बाकी जिलों में कहीं बिजली की गरज के साथ बारिश की बौछारें आ सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

प्री-मानसून के बाद प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही मौसम पूरी तरह बदल चुका है। मानसून की शुरुआत के बाद मैदानी इलाकों में भी लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून का असर पहले से ही देखने को मिल रहा है। जिससे कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। मानसून आने के साथ ही किसानों ने धान की रोपाई का काम भी तेज कर दिया है।

मौसम पूर्वानुमान

नैनीताल : न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस. बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
हल्द्वानी : न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस. हल्के से मध्यम बादलों के साथ बारिश की संभावना।
अल्मोड़ा : न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस. बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पिथौरागढ़: न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस. बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

एरीज के अनुसार मानसून का पूर्वानुमान

सक्रिय प्री-मानसून के कारण तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है। साथ ही बौछार के साथ तेज बारिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। दोपहर बाद मौसम तेजी से बदलेगा। नैनीताल जैसे ऊंचाई वाले स्थानों पर भी कोहरा सक्रिय रहेगा। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।