नैनीताल, पहाड़ न्यूज टीम

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल में हैं, जहां उन्होंने नैनीताल के कई पर्यटन स्थलों समेत आसपास के इलाके में फिल्म की शूटिंग की. अर्जुन कपूर ने कहा कि पर्यटन के लिए नैनीताल का अपना ही महत्व है, जिससे इन दिनों यहां कई पर्यटक आ रहे हैं जो अच्छी बात है। शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर ने कुमाऊंनी मशहूर भट्ट की दाल भी खाई, जो उन्हें बेहद पसंद आई.

अर्जुन कपूर ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में फिर से नैनीताल आए हैं। इससे पहले 2013 में वह फिल्म औरंगजेब की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे और अब लेडी किलर की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंच गए हैं। अर्जुन कपूर ने बताया कि फिल्म लेडी किलर रोमांटिक, थ्रिल और युवा प्रेम संबंधों पर आधारित है, जो जल्द ही रिलीज होगी।

अर्जुन ने बताया कि इससे पहले एक विलेन वापसी फिल्म आने वाली है, जिसमें जॉन अब्राहम समेत अन्य बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। अब फिल्म की शूटिंग के लिए राज्य सरकार भी सहयोग कर रही है, जिससे आने वाले समय में नैनीताल समेत आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग बढ़ेगी. क्योंकि फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल एक बेहतर जगह है। यहां की लोकेशन विदेशों के मुकाबले काफी अच्छी है, जिस वजह से फिल्म निर्देशक अब नैनीताल आना पसंद कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के लिए ऑफ सीजन में आना चाहिए। जिससे आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं दक्षिण भारतीय फिल्म के बढ़ते क्रेज के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्म में सिर्फ भाषा का अंतर है। जो बॉलीवुड में मायने नहीं रखता। बॉलीवुड और टॉलीवुड एक दूसरे को एकता का संदेश दे रहे हैं। बॉलीवुड ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से बहुत कुछ सीखा है।

उत्तराखंड में फिल्म नीति: उत्तराखंड फिल्म नीति, 2015 को राज्य में पर्यटन के महत्व को बढ़ाने और क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए , शूटिंग स्थल बनाने, फिल्म निर्माण और स्क्रीनिंग के माध्यम से रोजगार देने के लिए लागू किया गया था। . इस नीति में यह भी प्रावधान किया गया था कि सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए फिल्मों की शूटिंग की अनुमति दी जानी चाहिए। ताकि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए आने वाले निर्देशकों और कलाकारों को परेशानी का सामना न करना पड़े. जिससे उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के हब के रूप में उभरेगा।