गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग , पहाड़ न्यूज टीम

रविवार को सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे  ने  परिवार के  सदस्यों के साथ  भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार  के   दर्शन किए . इस दौरान उन्होंने गढ़वाल रेजीमेंट के आराध्य देव भगवान बद्रीनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर सेना की ओर से 102 किलो का एक घंटा चढ़ाया। उन्होंने देश और राज्य में परिवार की शांति और समृद्धि की कामना भी की।

गढ़वाल रेजिमेंट भगवान बद्री विशाल को अपना देवता मानती है और इसका नारा जय बद्री विशाल लाल की जय है, क्योंकि इस रेजिमेंट के वीर सपूतों पर भगवान बद्रीनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है। यही कारण है कि थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे अपनी पत्नी के साथ सबसे पहले आराध्य देव भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने पहुंचे। वह सुबह करीब 8.15 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ धाम पहुंचे और फिर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर परिवार और देश और राज्य की सलामती की कामना की. इससे पूर्व बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने उनका स्वागत किया और भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट किया. वहीं उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने भी भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए।