चमोली , PAHAAD NEWS TEAM
भाजपा ने कर्णप्रयाग नगर इलाके में विजय संकल्प यात्रा निकाली. इस दौरान पूर्व सीएम तीरथ रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और पूर्व सांसद बलराज पासी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली। वहीं, भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. पहाड़ में रेल का सपना देखा करते थे लोग, पीएम मोदी ने इस सपने को साकार किया है. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर आज तेजी से काम चल रहा है.
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा खुशियों की सवारी शुरू कर दी गई है. जिसके तहत गर्भवती को नि:शुल्क अस्पताल ले जाने और वापस लाने की सुविधा दी जा रही है. चारधाम यात्रा उत्तराखंड की जीवन रेखा है। इन परियोजनाओं से चारधाम यात्रा में सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव भी लाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर क्षेत्र का तेजी से विकास किया है. डबल इंजन की सरकार चारधाम को सड़क और रेल लाइन से जोड़ने का काम कर रही है। कुशल नेतृत्व में आज देश और राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। वहीं, इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की किताब का विमोचन किया गया.


Recent Comments