देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
चकराता के जौनसार बावर क्षेत्र में महासू देवता मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे . प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी साथ में थे , मतगणना से पहले मुख्यमंत्री ने महासू देवता से जीत का आशीर्वाद मांगा.
आज लखवाड़ (चकराता) स्थित महासू देवता मन्दिर में भगवान महासू के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान महासू देवता की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य एवं खुशहाली की कामना की।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के असल नतीजे 10 मार्च को आने हैं. लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान आ चुके हैं. तमाम एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में बीजेपी को 36 से 45 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जिस पर सीएम धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जब 10 मार्च को वास्तविक चुनाव परिणाम आएंगे, तो एग्जिट पोल की भविष्यवाणी से अधिक सीटें होंगी। इसके साथ ही सीएम धामी ने विश्वास जताया है कि बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. उम्मीद से ज्यादा सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तराखंड की जनता ने इस काम को देखकर बीजेपी के पक्ष में वोट किया है.
उत्तराखंड में ज्यादातर एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर दिख रही है। इन सबके बीच बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी सरकारों के दावे किए हैं. भाजपा का दावा है कि उत्तराखंड में उसकी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। जबकि कांग्रेस ने कहा है कि यहां के लोग बदलाव के मूड में हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकांश एग्जिट पोल ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार को दिखाया है, वे संख्या भी कम है। हमारे पास अधिक संख्या होगी और हम बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने राज्य में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का प्रमाण पत्र दिया है।


Recent Comments