अल्मोड़ा , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं. अल्मोड़ा पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत किया गया. इधर सीएम धामी हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं.

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेंटर का उद्घाटन किया. अब सीएम धामी भी आजीविका महोत्सव का उद्घाटन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जिले की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.

क्या है रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर: राज्य सरकार ने यह केंद्र गढ़वाल के कोटद्वार और कुमाऊं के लिए अल्मोड़ा के हवालबाग में स्थापित किया है. रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर नाम से स्थापित इस केंद्र के तहत जहां मौजूदा व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाएगा वहीं युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करने के लिए 6 से 9 माह की अवधि में छोटे कार्यक्रम इनक्यूबेटर मॉड्यूलर सपोर्ट के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।
इस केंद्र के माध्यम से स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही इस केंद्र की स्थापना के बाद से राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी.