हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
नैनीताल जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्को स्ट्राइक में हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लाइन नंबर 18 निवासी सलमान को 49 नशीले इंजेक्शन व सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि गांधीनगर स्थित स्मैक तस्कर सोनू सागर को पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.
बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे हैं और उधमसिंह नगर से इंजेक्शन खरीद कर हल्द्वानी में सप्लाई करते हैं.
वहीं पकड़ा गया सलमान इंजेक्शन के जरिए लोगों को नशे की डोज देने का भी काम करता है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लाइन नंबर 18 निवासी सलमान को 49 नशीले इंजेक्शन व सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि गांधीनगर स्थित स्मैक तस्कर सोनू सागर को पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.


Recent Comments