देहरादून , पहाड़ न्यूज टीम

देवभूमि में पिछले कुछ समय से लोगों में उत्तराखंडी फिल्मों को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है, अब जब भी कोई उत्तराखंडी फिल्म होती है तो दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचते हैं, फिल्मों के शो हाउसफुल हो चुके हैं, जबकि पहले की बात करें तो उत्तराखंडी फिल्मों की अच्छी स्थिति नहीं थी, लोगों की फिल्म में दिलचस्पी नहीं थी और यही कारण है कि यहां बहुत कम लोग फिल्में बनाने का जोखिम उठाते थे।जिसे देखकर दर्शक कलाकारों के अभिनय को सराह रहे हैं।

गढ़वाली फीचर फिल्म थोकदार शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है , देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में यह रिलीज हुई , उससे पहले इस फिल्म का पोस्टर, गीत और ट्रेलर को जारी कर दिया गया था ,हरिद्वार बाइपास स्थित संस्कृति विभाग के संस्कृति भवन के स्व.जीत सिह नेगी, आडिटोरियम में मुख्य अतिथि लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, डॉ प्रीतम भरतवाण के द्वारा फिल्म का पोस्टर, व ट्रेलर रिलीज किया गया था .

थोकदार फिल्म का निर्माण सुशीला रावत व ममता रावत ने किया है, फिल्म का निर्देशन देबू रावत ने किया है, ममता रावत द्वारा निर्मित इस फिल्म में कई मशहूर कलाकार एक साथ नजर आएंगे, राजेश मालगुड़ी, पन्नू गुसाईं, शिवानी भंडारी, रणवीर चौहान, शालिनी सुंद्रियाल नजर आएंगे मुख्य पात्रों में, फिल्म के कॉसेप्ट में गांव में थोकदार माफिया के राज, से लेकर अमीर और गरीब के बीच जन्मी एक प्रेम कहानी, एक बेकसूर लड़की के दुखों की कहानी, एक विधवा औरत के संघर्ष की कहानी है। लेकिन अच्छाई की जीत दिखाई गई है,

कुछ ही महीनों में कई उत्तराखंडी फिल्में रिलीज हुईं, जिस तरह से देखने के लिए सिनेमा हॉल में भीड़ उमड़ी थी, उससे साफ हो गया कि उत्तराखंड के दर्शक अपनी ही भाषा में बनी फिल्में देखना पसंद करने लगे हैं, बीते दिनों जब फिल्म खैरी का दिन जब सिनेमाघरों में लगी तो फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, इसी कड़ी में अब नई गढ़वाली फीचर फिल्म थोकदार भी शुक्रवार को रिलीज हो गई है.