कार्यकर्ताओं ने हरदा का माला व गुलदस्ते से स्वागत किया।
अल्मोड़ा , PAHAAD NEWS TEAM
आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में कुछ ही समय बचा है. ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इसलिए प्रदेश में नेताओं का दौरा भी लगातार जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कुमाऊं दौरे पर थे. हरीश रावत ने पूर्व सैनिकों, सैन्य दिग्गजों और सैन्य आश्रितों के सम्मान में जागेश्वर विधानसभा के गुरूणाबाज में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान हरीश रावत ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया। वहीं हरीश रावत ने अपने हल्द्वानी दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं ने हरदा का माला व गुलदस्ते से स्वागत किया।
कार्यक्रम में हरीश रावत ने जनसभा को लोकलुभावन चुनावी वादों से भर दिए . पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कई लोकलुभावन चुनावी वादे किए गए, जिसमें सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती, 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देना शामिल है. इस दौरान हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलते रहे. जबकि जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा सरकार पर कांग्रेस सरकार में चलाई जा रही योजनाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया।
हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी आने के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उनके आगमन पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हरदा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान हल्द्वानी सीट पर मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में हरीश रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में हल्द्वानी विधानसभा से हल्द्वानी सीट पर स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश, दीपक बलुटिया, ललित जोशी और कई दावेदार हैं ।
वहीं, 2022 के चुनाव में हल्द्वानी सीट के समीकरण का जवाब देते हुए हरीश रावत ने कहा कि जब जागर लगती है तो कई देवताओं का वास होता है. तो सभी देवताओं का आना स्वाभाविक है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी और पदाधिकारियों को देवता के रूप में आमंत्रित किया है। ऐसे में अब इस पर फैसला आलाकमान को लेना है. उन्होंने कहा कि सीट पर सबका हक और दावा है.


Recent Comments