अल्मोड़ा , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने विश्व रैंकिंग की 10वीं वरीयता प्राप्त जापान के खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट में जबरदस्त उलटफेर किया। यह मैच इंडोनेशिया के बाली शहर में हुआ था।
उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दुनिया के 19वीं वरीयता प्राप्त युवा शटलर लक्ष्य ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2021 में 21-17, 18-21 एवं 21-17 के कड़े मुकाबले में जापान के विश्व नंबर-10 खिलाड़ी कान्ता सुनेयामा को हराकर जीत हासिल की।
लक्ष्य का अगला मुकाबला 18 नवंबर को दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी केंटो ममोटा से होगा। मनकोटी ने बताया कि बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भी महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली है। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के मुख्य पैटर्न अशोक कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
लक्ष्य ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2021 में 21-17, 18-21 एवं 21-17 के कड़े मुकाबले में जापान के विश्व नंबर-10 खिलाड़ी कान्ता सुनेयामा को हराकर जीत हासिल की। उन्होंने विश्व रैंकिंग की 10वीं वरीयता प्राप्त जापान के खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट में जबरदस्त उलटफेर किया।


Recent Comments