रामनगर , PAHAAD NEWS TEAM
अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा में आज भाजपा की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया. जहां विधायक महेश जीना को अपनी ही विधानसभा में विरोध का सामना करना पड़ा था। सल्ट के लोगों ने अपने विधायक महेश जीना का कड़ा विरोध किया। इस दौरान लोगों ने महेश जीना गो बैक, गो बैक के नारे लगाए।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं। जिसका ताजा उदाहरण आज सल्ट विधानसभा में भाजपा की विजय संकल्प रैली के दौरान विधायक महेश जीना का लोगों ने जमकर विरोध किया. आपको बता दें कि आज बीजेपी की संकल्प रैली सल्ट तक पहुंची थी. जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ विधायक महेश जीना भी मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने महेश जीना का विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने महेश जीना गो बैक के नारे लगाए।
आपको बता दें कि हाल ही में हुए सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने महेश जीना को यहां से उम्मीदवार बनाया था. तब महेश जीना ने यहां जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 4697 मतों से हराया। उन्होंने तब यहां कांग्रेस के गंगा पंचोली को हराया था। तब उन्हें सल्ट विधानसभा में अपार जनसमर्थन मिला था । अब उपचुनाव के चंद महीने बाद ही उन्हें यहां के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
आपको बता दें कि इस बार सल्ट विधानसभा उपचुनाव में 41 हजार 5 सौ 51 लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था. इसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। महिलाओं ने 32 हजार 4 सौ 70 वोट डाले जबकि पुरुषों ने 18 हजार 81 वोट डाले। सल्ट विधानसभा उपचुनाव में इस बार कुल 43.28 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.


Recent Comments