देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी हर विधानसभा में महिलाओं को खास जिम्मेदारी देने जा रही है. उत्तराखंड भाजपा हर विधानसभा में सह-प्रभारी के रूप में महिलाओं को तैनात करेगी। उत्तराखंड बीजेपी ने राज्य में महिलाओं को लेकर फार्मूला ऐसे समय सार्वजनिक किया है जब हाल ही में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की बात कही है.
भारतीय जनता पार्टी इन दिनों बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियां पूरी कर रही है। इस दौरान संगठन पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां देता रहा है. खास बात यह है कि पहली बार महिलाओं को विधानसभा स्तर पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी भी दी जाने वाली है. भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक विधानसभा में दूसरी विधानसभा से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।
उत्तराखंड बीजेपी ने राज्य में महिलाओं को लेकर फार्मूला ऐसे समय सार्वजनिक किया है जब हाल ही में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की बात कही है.
इस फॉर्मूले में महिलाओं को जोड़कर अब प्रत्येक विधानसभा में सह-प्रभारी के रूप में दूसरी विधानसभा की पार्टी की सक्रिय महिला नेता को जिम्मेदारी दी जाएगी. इस तरह राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 70 महिलाओं को सह-प्रभारी बनाया जाएगा, जो महिलाओं को उस विधानसभा में बीजेपी के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करेगी.



Recent Comments