केदारनाथ धाम/रुद्रप्रयाग , पहाड़ न्यूज टीम
11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है. Jio केदारनाथ धाम मंदिर पैदल यात्रा मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान कराने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है।
बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने रविवार को केदारनाथ धाम में रिलायंस जियो सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही चार धाम और हेमकुंड साहिब में भी जियो की 4जी नेटवर्क सुविधा उपलब्ध हो गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा देने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे. अब Jio 4G सेवा शुरू होने से तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
Jio द्वारा गौरीकुंड और केदारनाथ धाम के बीच कुल पांच टावर लगाए जाने हैं। कंपनी के मुताबिक छोटी लिंचोली, लिंचोली और रूद्रप्वॉइंट पर तीन टावर लगाए गए हैं। अन्य दो टावर भी जल्द ही काम करना शुरू कर देंगे। रिलायंस जियो ने सोनप्रयाग जैसे अहम पड़ाव पर फुल कैपेसिटी टावर लगाया है। यह टावर ट्रैफिक बढ़ने और सामान्य रूप से काम करने की स्थिति में भी नेटवर्क पर अतिरिक्त भार वहन करने की क्षमता रखता है। चारधाम यात्रा पर नेटवर्क कवरेज बढ़ाने के लिए Jio द्वारा 10 अतिरिक्त समाधान भी स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि स्थानीय लोगों और दूसरे राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को नेटवर्क संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े.


Recent Comments