रुद्रप्रयाग , पहाड़ न्यूज टीम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर चारधाम में शामिल विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी योग का अभ्यास किया गया. इस दौरान केदारनाथ मंदिर परिसर में साधकों ने योग किया। इसमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी हिस्सा लिया और योग कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया. आईटीबीपी के जवानों और तीर्थयात्रियों ने भी उनके साथ योगाभ्यास किया।
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। दुनिया के पहले महायोगी शिव के धाम में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. दो दिन पहले धाम में बर्फबारी और बारिश हुई थी। इसके बाद भी भगवान शिव के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। श्रद्धालुओं और आईटीबीपी के जवानों ने आज सुबह 6 डिग्री सेल्सियस तापमान में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ योग किया।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग के महत्व को समझते हुए विश्व के सभी देश योग दिवस मनाते हैं। इस बार यानि साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग है. जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया भर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पीएम मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। केवल तीन महीनों के भीतर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की घोषणा की गई।


Recent Comments