हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक मायूस करने वाली खबर है. 16 दिन और बिजली झटका देगी आज से । बिजली निगम ने बिजली कटौती का दिन व समय निर्धारित किया है।
हल्द्वानी में दीपावली के मद्देनजर बिजली कटौती जारी है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को दो दिन तक बिजली कटौती नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी . अब शनिवार से शहर और ग्रामीण इलाकों में फिर से बिजली कटौती होगी. बिजली वितरण खंड, शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता डीएस बिष्ट और ग्रामीण क्षेत्र के ईई दीनदयाल पांगती ने पहले ही कटौती की जानकारी जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि 16 दिन बाद सभी इलाकों में बिजली कटौती की समस्या खत्म हो जाएगी. दोनों पदाधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील की है.
बिजली कटौती शहर क्षेत्र में
बिजली कटौती का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा
16 अक्टूबर- मुखानी, काठगोदाम, शीशमहल, भुजियाघाट, तिकोनिया, राजपुरा, नवाबी रोड, सेंट पाल्स।
17 अक्टूबर- रानीबाग, केडी चौराहा।
18 अक्टूबर- गौलापार, काठगोदाम, हल्द्वानी।
19 अक्टूबर- केडी चौराहा हल्द्वानी।
20, 21, 22 अक्टूबर-गौलापार।
23 अक्टूबर- सुभाषनगर, गौलापार।
24 अक्टूबर- सुभाषनगर।
25 अक्टूबर- गौलापार, रानीबाग।
26 अक्टूबर- रानीबाग।
27 अक्टूबर- काठगोदाम।
28 अक्टूबर- सुभाषनगर।
29 अक्टूबर- रानीबाग।
30 अक्टूबर- गौलापार।
31 अक्टूबर- काठगोदाम।


Recent Comments