देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम
अभिनेता अक्षय कुमार, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की गुरुवार को लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई नेताओं ने फिल्म देखी. इस दौरान सीएम योगी ने फिल्म की जमकर तारीफ की और यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया. वहीं अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फिल्म करने का ऐलान किया है.
सीएम धामी ने कहा कि “सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान पर बनी फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए. आने वाली पीढ़ी को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, इसलिए हमने तय किया है कि यह फिल्म उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी.”
बता दें कि यूपी सरकार ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान को टैक्स फ्री कर दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में सम्राट पृथ्वीराज के दर्शन किए। इस दौरान पृथ्वीराज के रोल में अक्षय कुमार की एक्टिंग देखकर सीएम योगी प्रभावित हुए और फिल्म की तारीफ करते नजर आए. इसके बाद उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। वहीं, बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी।


Recent Comments