उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

जिले के मेनोल (लूदारका) गांव में आंगन में खेल रहे 5 वर्षीय बालक पर अचानक एक गुलदार ने हमला कर दिया. गुलदार के हमले को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और गुलदार को भगा दिया और बच्चे को किसी तरह से बचाया. गुलदार ने कमर पर पंजे मारकर बच्चे को उठाने की कोशिश की थी। वहीं परिजन बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गए ।

वहीं गुलदार के हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार शाम के समय अमन डबराल (5 वर्ष) पुत्र शिव प्रसाद घर के आंगन में खेल रहा था. तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। अगर ग्रामीण समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो गुलदार बच्चे को अपना निवाला बना लेते। गुलदार ने बच्चे के कमर पर पंजे मारकर उठाने की कोशिश की थी .

गुलदार के हमले से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि 20 दिन से अधिक हो गए हैं। पूरे इलाके में गुलदार का दहशत है। जिसके बारे में कई बार वन विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से गुलदार को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है. जबकि इससे पहले भी गुलदार सड़क पर कई लोगों पर हमला कर चुका हैं.