उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ आज चारधाम यात्रा का समापन शुरू हो जाएगा . इसके अलावा शनिवार 6 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. शुक्रवार को गंगोत्री धाम में कपाट बंद करने की लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है. अन्नकूट पर्व पर सुबह 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि अन्नकूट पर्व पर आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर विधि-विधान के साथ मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे . उसके बाद 11.50 मिनट के शुभ मुहूर्त पर मां गंगा की भोग प्रतिमा शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा के लिए रवाना होगी मां गंगा की भोग मूर्ति 5 नवंबर को रात्रि विश्राम मार्कण्डेय पुरी में करेंगी और 6 नवंबर को भैया दूज के मौके पर मां गंगा मुखबा में विराजमान होंगी.

उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी : शीतकाल के लिए आज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट , तैयारियां पूरी 
उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी : शीतकाल के लिए आज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट , तैयारियां पूरी
वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को भैया दूज के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 6 माह के लिए बंद रहेंगे. जिसके बाद शीतकाल के लिए खरसाली (खुशीमठ) में मां यमुना के दर्शन होंगे। वहीं, 4 नवंबर तक 32,948 तीर्थयात्री गंगोत्री धाम और 32,973 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।


Recent Comments