पिथौरागढ़ , PAHAAD NEWS TEAM

भारी भूस्खलन के चलते पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार देर रात 146 घंटे बाद खोल दिया गया है. रास्ते में फंसे लोग एक हफ्ते बाद अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। हालांकि अभी भी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

बता दें, 146 घंटे बंद रहे पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग 125 को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. एक सप्ताह से फंसे वाहन सोमवार की देर रात मार्ग खुलने पर शहर पहुंचे। इसके साथ ही जिले में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है।

आपको बता दें, चीन और नेपाल सीमा को जोड़ने वाले इस हाईवे को इन दिनों ऑल वेदर रोड में तब्दील किया जा रहा है, जिससे रास्ते में जगह-जगह पहाड़ टूट रहे हैं. पता चला है कि पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे को भी खोल दिया गया है, जबकि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा मार्ग मकडाऊं के पास बंद है.एक सप्ताह से फंसे वाहन सोमवार की देर रात मार्ग खुलने पर शहर पहुंचे। इसके साथ ही जिले में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है।रास्ते में फंसे लोग एक हफ्ते बाद अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। हालांकि अभी भी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।