देहरादून: कनाडा में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने कमाल कर दिखाया है. हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। डीजेपी अशोक कुमार ने हेड कांस्टेबल संतोष कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

बागेश्वर के रहने वाले उत्तराखंड पुलिस में हेड कांस्टेबल और खिलाड़ी संतोष कुमार ने विश्व स्तर पर उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है। हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने 28 जुलाई 2023 से 8 अगस्त 2023 तक कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया है. उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस को गौरवान्वित किया है।

उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ी संतोष कुमार की इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संतोष कुमार की फोटो शेयर करते हुए कहा कि संतोष कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है.

आपको बता दें कि कनाडा में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें दुनिया भर से सुरक्षा बलों के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते उत्तराखंड पुलिस से चयनित खिलाड़ी संतोष कुमार ने तीरंदाजी में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है. उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते हैं. बागेश्वर के मेहनरबुंगा गांव के रहने वाले संतोष कुमार की नियुक्ति वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस की पीएसी विंग में हुई थी।

उनकी पहली नियुक्ति पीएसी रुद्रपुर में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। संतोष कुमार का बचपन पहाड़ों में बीता। उनकी प्राथमिक शिक्षा भी बागेश्वर से हुई। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने नैनीताल का रुख किया। उन्हें बचपन से ही तीरंदाजी में बहुत रुचि थी।