विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM
हईया अलसी मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग लंबे समय से उठ रही है. लेकिन 15 साल बाद भी सड़क की हालत जस की तस है। जबकि कई बसागतों जैसे अलसी, सकनी, कनबुआ, ककड़ी, लुवांटा और पंजिया आदि कई गांव को जोड़ती हैं। ऐसे में रोजाना करीब ढाई हजार की आबादी इस उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरने को मजबूर है।
वहीं, ग्रामीण इस मार्ग से अपनी दैनिक वस्तुओं और किसानों को अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक ले जाने के लिए यात्रा करते हैं। लेकिन सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है. ग्रामीणों का कहना है कि वे वे जनप्रतिनिधियों से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग पर डामरीकरण के साथ ही सुधारीकरण की मांग कई वर्षों से करते आ रहे हैं . लेकिन विभाग कभी-कभी सड़क पर जेसीबी लगाकर इसे खत्म कर देता है, जबकि सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है.
इस मामले में अलसी गांव निवासी महावीर बिष्ट का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधि व लोक निर्माण अधिकारियों से सड़क की मरम्मत के लिए कहा गया, लेकिन अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. वहीं पूर्व प्रधान अजब सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है. हमेशा हादसों का डर बना रहता है। विभाग जल्द सड़क को दुरुस्त करे, जिससे लोगों की परेशानी दूर हो सके।


Recent Comments