आज हमारे साथ हैं पड़ोसी राज्य के प्रसिद्ध पॉप सिंगर विक्की चौहान हैं अपनी गायिका से हिमाचल में नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी नंबर 1 बने हुए हैं . इन्हीं में से एक नाम है युवा पहाड़ी गायक विक्की चौहान का.
स्कूल टाइम
विक्की चौहान अपनी कॉलेज की बसों में गाना गाकर मशहूर पहाड़ी लोकगायक बन गए। विक्की ने बताया, ‘मैं जब यूनिवर्सिटी में पढ़ता था तो अपनी कॉलेज की बसों में गाने गाता था। मेरे दोस्त सुनते थे। उन दिनों वे हिंदी फिल्मों के गाने और गजल ज्यादा गाते थे। गाते-गाते न जाने कब लोकगायक बन गया। मेरे प्रशंसक मेरी सराहना करते रहते हैं। मै आगे बढ़ गया ।
मैंने अपना पूरा जीवन लोक गायन को समर्पित करने का फैसला किया। पहाड़ न्यूज ने मशहूर लोकगायक विक्की चौहान से बात की. उन्होंने कहा- उन दिनों हम यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेते थे। इससे मेरे गायन में भी निखार आया। विक्की ने पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में डबल एमए किया है।
डिप्लोमा कोर्स
उन्होंने रूसी और जर्मन भाषाओं में डिप्लोमा कोर्स भी किए हैं। उन्होंने 2014-15 में पत्रकारिता का कोर्स भी किया था।

व्यक्तिगत परिचय
विक्की चौहान शिमला जिले की जुब्बल तहसील के छाजपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम नरेंद्र सिंह चौहान और माता का नाम चंद्रकला है। विक्की ने कहा- मेरे लिए प्रेरणा का कोई खास स्रोत नहीं है।
2001 में राज्य का पहला पहाड़ी वीडियो एल्बम बनाया
मैंने 2001 में राज्य का पहला पहाड़ी वीडियो एल्बम बनाया था। इसे ‘नीरू चाली घूमदी ‘ गाने पर फिल्माया गया था। यह गाना मूल रूप से मेरा नहीं है, लेकिन मेरे वीडियो ने इसे सुपर-डुपर बना दिया। इसके बाद मेरा सबसे हिट गाना ‘झुमके-झुमके’ रहा। वर्तमान समय में लोक गायन में अनेक नवीन पद्धतियाँ अपनाई जा रही हैं।
लेकिन लोग पारंपरिक गाने ही सुनना चाहते हैं या अच्छे लिखे गाने ही सुनना चाहते हैं। लोग हिंदी मिक्स गानों को नकार रहे हैं। कुछ कलाकार आधी पहाड़ी और आधी हिन्दी गा रहे हैं। वह चलने में असमर्थ है। कुछ तथाकथित लोकगायकों ने इस तरह के नए-नए प्रयोग किए, लेकिन ‘आया राम गया राम’ बनकर रह गए।
विक्की ने कहा- मैंने नेताओं और अफसरों से कभी चमचागिरी नहीं की। मैंने किसी के तलवे चाटकर कार्यक्रम नहीं किए। मैं प्राइवेट फंक्शन में ही ज्यादा प्रोग्राम करता हूं। मुझे अच्छा पैसा मिलता है कई युवा कलाकार भीगी बिल्ली की तरह अधिकारियों से कार्यक्रम मांगते हैं। यह कलाकार की गरिमा के खिलाफ है। मैंने कभी रेडियो पर गाना भी नहीं गाया।
विक्की ने सभी सेलिब्रिटी लोगो से विनती की है
विक्की ने कहा कोई भी नशे के ऊपर गाने नहीं गए। सेलिब्रिटी को कभी भी नशे का ऐड नहीं करना चाहिए। सेलिब्रिटी को एक जिम्मेदार नागरिक की तरह रहना चाहिए। सेलिब्रिटी से लोगो को अच्छा व्यक्तित्व सीखना चाहिए। बुरा नहीं . ये सब बाते आज प्रसिद्ध पॉप सिंगर विक्की चौहान समझाने की कोशिश कर रहे है।


Recent Comments