मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

भारत विकास परिषद मसूरी शाखा, मसूरी की वार्षिक आम बैठक तिलक लाइब्रेरी सभागार में आयोजित की गई, जिसमें वर्ष भर परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। आम बैठक के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

भारत विकास परिषद की वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष आलोक मेहरोत्रा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और पिछले वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।

जिसमें राजश्री रावत अध्यक्ष, राकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, शशि रावत सचिव, अरूण खन्ना कोषाध्यक्ष, निधि बहुगुणा महिला संयोजक, ममता भाटिया कार्यक्रम संयोजक, प्रमोद भटट संपर्क प्रभारी, आशीष भटट मीडिया प्रभारी, रणवीर सिंह एवं मदन मोहन शर्मा संरक्षक वर्ष 2022-23 की कार्यकारी समिति में शामिल हैं । बैठक के बाद सभी का आभार व्यक्त किया गया।