मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टाउनहॉल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया.

कुलड़ी वासियों की ओर से पूरन जुयाल ने राजकीय सेंटमेरी अस्पताल खुलवाने और महादलित परिसंघ की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बिड़ला, प्रदेश अध्यक्ष राजेश बादल, आदि ने मसूरी में पर्यावरण मित्रों को भवन का मालिकाना हक देने, आबादी के अनुपात में पर्यावरण मित्रों के पद सृजित कर भरने, ठेका प्रथा व दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई करने, पुरानी पेंशन बहाली करने, पर्यावरण मित्रों को गोल्डन कार्ड सुविधा उपलब्ध कराने आदि की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण गोनियाल, महासचिव अनिल सिंह, अरविंद सोनकर सचिन, गुलशन राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पूर्व में दी गई 11 सूत्रीय मांग को पूरा कर शासनादेश जारी करने की मांग की, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके । होटल रेस्तरां कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर स्कूल व दुकान के कर्मचारियों का वेतन 24 हजार करने, राज्य बीमा कर्मचारी योजना अस्पताल खोलने, श्रमिकों के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण, मैक्स अस्पताल में बीमाधारकों का ईएसआई से इलाज बिना किसी मूल्य के कराने की मांग की है. जेएनयूआरएम के तहत बेघर मजदूरों को आईडीएच में बने मकान देने की मांग की गई है। एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है और मांग की है कि क्लब में पत्रकारों को क्लब कार्यालय में आधुनिक उपकरण और पुस्तकालय उपलब्ध कराया जाए.

मुख्यमंत्री से मांग की मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने और कहाँ मसूरी में वृद्ध, असहाय और पढ़े-लिखे मजदूरों को विस्थापित किया जाए. चूंकि कई पुराने श्रमिक रिक्शा चलाने में असमर्थ हैं, इसलिए रिक्शा श्रमिकों को ई-रिक्शा प्रदान किया जाना चाहिए और शिक्षित रिक्शा श्रमिकों को रोजगार दिया जाना चाहिए। वहीं मजदूर संघ ने सिफन कोर्ट के बेघर मजदूरों के लिए आवास की भी मांग की . कैमल्स बैक रोड पर अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने की मांग को लेकर भाजपा के विजय रमोला ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया.