चमोली , PAHAAD NEWS TEAM
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धु गुरुवार को गोविंद घाट चमोली पहुंचे. उसके हेमकुण्ड साहिब और घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया . उसके बाद गोविन्द घाट से पुलना सडक और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. कहा कि आपदा के कारण गोविन्द घाट से पुलना जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रा से पहले इसे सुचारू करने के निर्देश दिए. मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट गुरुद्वारे में पीडब्ल्यूडी, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान और वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने पेयजल व बिजली लाइन को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए. वहीं, बीआरओ की सड़क पर कटिंग को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी. वहीं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि जिन स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उसको दूर किया जाए और कहा जिन कार्यों में देरी होने की संभावना है, उन्हें जल्द शुरू करने का निर्देश दिया.
मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया और बीआरओ गेस्ट हाउस में हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों ने उन्हें कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जहां कार्यों में व्यवधान हो, वहां तत्काल जिलाधिकारी से मिलें और कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें. कार्यान्वयन एजेंसियों को समयबद्धता के साथ कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। और कहा कि मैं हर महीने खुद निरीक्षण करूंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं.
श्री बद्रीनाथ धाम में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किया जाना है और इसके लिए नई टाउनशिप का निर्माण कार्य स्तर पर चल रहा है और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि काम 7-8 महीने में पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह विंद्रा, एडीएम हेमन्त वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

