मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा मसूरी मंडल ने उप जिला अस्पताल में भाजपा स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के तहत कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, वेक्सीनेटरों व कर्मचारियों सहित अन्य चिकित्सकों को गुलाब की कली देकर सम्मानित किया.

भाजपा स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के तहत भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता उप जिला अस्पताल पहुंचे, चिकित्सकों को गुलाब की कली देकर सम्मानित किया और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की.

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सेवा सप्ताह के तहत कोरोना टीकाकरण में मदद करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया है. मसूरी उप जिला अस्पताल के सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह, कोरोना अधिकारी डा. प्रदीप राणा सहित चिकित्सकों, वेक्सीनेटरों और सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा टीकाकरण मसूरी में किया गया, जो डॉक्टरों के सहयोग से ही पूरा हो सका.

इस अवसर पर उप जिला अस्पताल के सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने जिस सेवा के साथ टीकाकरण का काम किया वह निश्चित रूप से काबिले तारीफ है और भाजपा ने ऐसे डॉक्टरों और कर्मचारियों को किया इसके लिए मंत्री गणेश जोशी व भाजपा मसूरी मंडल का विशेष आभार है। उन्होंने कहा कि मसूरी में करीब 100 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। वहीं, 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में टीकाकरण भी पूरा कर लिया गया है।

सम्मानित होने वालों डा. यतेंद सिंह, डा. विरेंद्र पांगती, डा. खजान सिंह, डा. मनीषा पुंडीर, डा. अमृता, डा. मीता श्रीवास्तव सहित वेक्सीनेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

भाजपा के मंहामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, राजेश गुप्ता व शालिनी गुप्ता आदि कार्यक्रम में मौजूद थे.