मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

वन विभाग के तत्वावधान में जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में वनों को आग से कैसे बचाएं विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने वनों को आग से बचाने पर अपने विचार व्यक्त किए. इसी संगोष्ठी के दौरान सरपंच संगठन जौनपुर ने धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार को भी सम्मानित किया गया है. वन विभाग के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी के दौरान धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि वनों की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है.

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश को ध्यान में रखते हुए जल और जंगल ही एकमात्र सुरक्षा कवच है, इसे सुरक्षित रख कर हम अपने पर्यावरण को संतुलित रखने का काम कर सकते हैं। संगोष्ठी में डीएफओ मसूरी कह कशां नसीम, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, पूर्ब ब्लाक प्रमुख गीता रावत समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम के दौरान सरपंच संगठन जौनपुर ने विधायक प्रीतम सिंह पंवार को सम्मानित किया और वन सरपंचों ने सरपंचों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक के माध्यम से सरकार को मांग पत्र दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन सरपंच राजेंद्र कोली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेंज अधिकारी देवलसारी आलोकि, अनूप राणा, भाजपा मंडलध्य्क्ष हीरामणि गौड़, प्रताप सिंह पंवार, जिलापंचायत सदस्य सनबीर बेलवाल, देबेन्द्र चमोली, चंद्र सिंह रावत, जयेंद्र विजलवाण, जगमोहन सिंह विष्ट सहित बड़ी संख्या में वन सरपंचो सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।