रामनगर : सड़क दुर्घटना में मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए रैली करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा है. लोग लगातार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लेने की मांग कर रहे हैं और वे कोतवाल अरुण कुमार सैनी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल को बर्खास्त करने की मांग की है और उनकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कोतवाल को हटाए जाने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन कर्मियों को ज्ञापन दिया.

उल्लेखनीय है कि राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी के नेतृत्व में रामनगर के शहीद पार्क से जुलूस निकाला गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम गौरव चटवाल के माध्यम से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारी तहसील पहुंचे और कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कोतवाल को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने मृतक सुरेश के परिवार को मुआवजा देने और हादसे में पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की है. वहीं, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की गई।

बता दें कि रविवार को पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 12 नामजद लोगों समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी लोग मंगलवार को सड़क दुर्घटना में ग्राम आमडंडा खत्ता निवासी सुरेश चंद्र की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. गुस्साए लोगों ने कोतवाली पहुंचकर धरना दिया। मामले में पुलिस प्रभात ध्यानी,मनमोहन अग्रवाल, चिन्ताराम, केशव कुकरेती, हेमा टम्टा, गोपाल बिष्ट,शंकर आर्या,भुवन आर्या, कमल फुलारा, प्रकाश आर्या, हीरा लाल, हीरा लाल आर्या और 15-20 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

देहरादून : पेड़ काटने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग , कहा- हमने फिर से ठाना है पेड़ो को बचाना है