मसूरी : एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के भारी मतों से राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद भाजपा में खुशी की लहर है, जिस पर मसूरी भाजपा मंडल की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर जमकर नारेबाजी कर मिठाइयां बांटी गईं.

इस मौके पर बीजेपी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाकर राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाया. इस मौके पर भाजपा मंडल महासचिव कुशाल सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में अलंकृत किया गया है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जिस तरह सम्मान किया जा रहा है. वह अपने आप में गर्व महसूस करने वाला है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक चाय बनाने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है और एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में शोभा दी जाती है। यह स्पष्ट रूप से भाजपा की नीतियों और नीतियों को दर्शाता है और इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस अवसर पर सभासद अरविंद सेमवाल, जसोदा, शर्मा, कमला थपलियाल, अनीता सक्सेना, बिजेंद्र भंडारी, विजय बिंदवाल, सोभन सिंह मेहरा, विजय बुटोला, रमेश खंडूरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

मुंबई बॉलीवुड न्यूज़ : कार्तिक आर्यन को मिला साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान का साथ