मसूरी : बारिश के बाद मसूरी की सड़कों का बुरा हाल है. जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही भारी बारिश से सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, यह स्थिति सभी सड़कों की है चाहे वह एनएच 707ए हो, लोक निर्माण विभाग सड़क हो या नगर पालिका सड़क हो. सबकी हालत खराब है।

बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त होने से हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एनएच 707ए लाइब्रेरी से अकादमी तक इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के साथ सड़क पर मलबा आ गया है, जिसमें वाहन एक तरफ मलबे में फंस रहे हैं, गड्ढे से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. यही हाल माल रोड का है, बीते दिन हुई भारी बारिश से माल रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

हालांकि नगर पालिका ने हाल ही में माल रोड पर पड़े गड्ढों की मरम्मत कर उन्हें भर दिया था, लेकिन भारी बारिश के कारण मरम्मत का सारा काम क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, लोक निर्माण विभाग की सड़कों का भी हाल बेहाल है, सड़क किनारे गड्ढों के साथ-साथ पेयजल लाइन व केबल बिछाने का मरम्मत कार्य भी बारिश में बह गया और उनके स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं । और सड़क किनारे नालियां गायब हो गई हैं, उसकी जगह नाले बन गये हैं।

मसूरी : नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि नालों को किसी भी कीमत पर खोला जाएगा.