मसूरी : जैकी मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत छठे दिन कुल पांच मैच खेले गए। आज पहला मैच मसूरी बॉयज क्लब और ब्लू फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। जिसमें मसूरी बॉयज क्लब ने 4-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच नवचेतन स्पोर्टस क्लब व गैलेक्सी इलेवन स्पोर्टस क्लब के बीच हुआ।

नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब 5-0 से विजयी हुआ। तीसरा मैच सेंट जोसेफ एकेडमी और द आर्यन स्कूल के बीच हुआ। जिसमें सेंट जोसेफ एकेडमी ने 3-1 से जीत हासिल की। चौथा मैच मसूरी पब्लिक स्कूल और वुडस्टॉक स्कूल के बीच हुआ। जिसमें वुडस्टॉक स्कूल ने 2-1 से जीत हासिल की। पांचवां मैच कासिगा इंटरनेशनल स्कूल और शिवालिक एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें शिवालिक एकेडमी ने 5-1 से जीत हासिल की। प्रिंसिपल ब्रदर शाजू थॉमस, ब्रदर पी॰ यू॰ जॉर्ज (सुपीरियर एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी), भवनेश नेगी और सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के खेल विभाग के सभी सदस्य मौजूद थे. अभि गुरूंग, पुष्कर गुंसाई, डी एस नेगी, मिलन क्षेत्री, रोहन चमोली व सुशांत आले ने टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभाई।