देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी स्थित ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित ”शॉट ऑन माई ड्रोन” प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता 22 जून को आयोजित की गई थी। जिसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में नितिन छाबरा (रुद्रपुर), द्वितीय स्थान अमित कुमार सिंह (नैनीताल), तथा तृतीय स्थान नितेश अग्रवाल (देहरादून) ने हासिल किया। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड सरकार ड्रोन पायलटों को सीबीटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करेगी और सभी ड्रोन पायलटों को ‘ड्रोन मित्र’ के तहत सूचीबद्ध करके उन्हें रोजगार प्रदान करेगी।