मसूरी : रविवार को हुई भारी बारिश के बाद पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल अपने रौद्र रूप में आ गया। क्षेत्र में बारिश के बाद कैंपटी फॉल का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते लोग डर गए। विकराल रूप देखते ही व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से दुकानें बंद कर दीं। वहीं फॉल में अचानक पानी बढ़ने से झील में मलबा भर गया. दूसरी ओर, भारी बारिश के कारण भट्टा जलप्रपात भी उफान पर था।

कैंपटी क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर भारी बारिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बढ़ते पानी की सूचना कैंपटी जलप्रपात पर मौजूद पचास से अधिक पर्यटकों को दी और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया.

कैंपटी फॉल व्यापारी सुमन नौटियाल ने बताया कि इस सीजन में पहली बार कैंपटी जलप्रपात का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन पानी बढ़ने से पहले ही पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद पानी फिर उतर गया।

भारी बारिश के कारण भट्टा फाल में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. शहर के बरसाती नालों के बंद होने से मोहल्ले के बीचों-बीच जाने वाली सड़क पर पानी बहने लगा. सड़कें भी तालाब बन गईं।

रविवार की शाम को मसूरी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते कैंपटी फॉल में कोहराम मच गया. लेकिन गनीमत रही कि कैंपटी फॉल का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक न के बराबर थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी बारिश के बाद कैम्पटी फॉल में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया।

पानी का बहाव इतना तेज होने से कैम्पटी फॉल में हंडकप मच गया फॉल में मौजूद लोगों को पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने फौरन बाहर निकाला। साथ ही मुख्य जलप्रपात के आसपास के दुकानदारों को भी वहां से हटा लिया गया. कैम्पटी पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को कैम्पटी फॉल का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससे कैम्पटी फॉल में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद कैम्पटी फॉल में मौजूद सभी लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, कैम्पटी फॉल को खाली करा लिया गया। उन्होंने कहा कि देर शाम तक कैम्पटी जलप्रपात का जलस्तर सामान्य हो गया था।