विकासनगर : 162 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को सहसपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्कर को प्रतीकपुर धर्मावाला के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उपनिरीक्षक रजनीश कुमार चौकी प्रभारी धर्मावाला ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत पुलिस की टीम प्रतीकपुर धर्मवाला के पास चेकिंग कर रही थी. तब पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 162 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख बताया जा रहा है, जो सहसपुर थाना क्षेत्र के ढाकी का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तस्कर को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। साथ ही आरोपित के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।