मसूरी : सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण एवं पदयात्रा के तहत नगर पालिका ने वार्ड नंबर 3 राजामंडी से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर शहरवासियों को कपड़े के थैले भी बांटे गए।
नगर पालिका के तत्वावधान में वार्ड नंबर तीन में सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत पहाडिय़ों व सड़कों से सूखा कचरा प्लास्टिक पन्नी, कपड़ा, पानी की बोतल, कांच की बोतल, थर्माकोल, मल्टी लेयर प्लास्टिक एकत्रित किया गया। इस बीच, टीम ने पहाड़ियों से 180 किलोग्राम सूखा कचरा हटाया और इसे रिसाइक्लिंग के लिए सूखा कचरा संग्रह केंद्र आईडीएच भेजा।
स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट और किरण राणा मियां ने अपने आसपास के इलाकों में निगरानी रखने के लिए कहा ताकि कोई भी पहाड़ियों पर कचरा न फेंके। वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि हर सप्ताह अलग-अलग वार्डों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्थानीय निवासियों का भी सहयोग लिया जाएगा। टीम ने स्थानीय लोगों को कपड़े के थैले भी बांटे।
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में हिलदारी टीम, कीन की टीम, नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज टीम ने भी नगर पालिका का सहयोग किया। नगर पालिका नायक प्रताप सिंह, हिलदारी से अरविंद शुक्ला, किरण, दीपक, लीला, बबीता, कीन से अशोक कुमार, अजीत, जेबा, नीलम, अनिल, अरुण, एनएमएचएस से पूजा दानी, अक्षय रावत, नीतिज्ञा आर्य, नरगिस, हिमानी सेमवाल, निकिता रावत आदि मौजूद थे।

