उत्तरकाशी: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश से मंडलों तक संगठन का विस्तार किया है और बीजेपी ने सबसे पहले सत्येंद्र सिंह राणा को उत्तरकाशी जिले का जिला अध्यक्ष बनाया है, इसके अलावा बीजेपी ने सभी मंडलों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी हैं, जिसके चलते संगठन ने मंडल बनाए हैं. किसान मोर्चा अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले में 15 मंडलों के मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिसमें प्रताप सिंह राणा को नौगांव मंडल का किसान मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है. यह संस्तुति किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीशपाल चौहान के पत्र में की गई है। और सभी को बधाई दी है ।
नौगांव मंडल के नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा से काम करने की बात कही.
एम्स ऋषिकेश: टिहरी पहुंचा टीबी की दवा वाला ड्रोन, सफल परीक्षण करने वाला देश का पहला एम्स बना ऋषिकेश

