उत्तरकाशी : रवांईघाटी पत्रकार संघ का एक दिवसीय त्रैमासिक सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें संघ व एसयूडब्ल्यूजे की नई कार्यकारिणी के चुनाव व चार धाम व यमुनोत्री धाम की बेहतर तीर्थ यात्रा पर चर्चा हुई.
विदित हो कि रवांईघाटी पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल, अध्यक्ष सुनील थपलियाल , महामन्त्री विजयपाल सिंह रावत,कोषाध्यक्ष बलदेव भंडारी , उपाध्यक्ष भगत सिंह राणा व कुँवर सिंह तोमर , संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह चौहान ,लेखा संप्रेक्षक जय प्रकाश बहुगुणा चुना गया जबकि एसयूडब्ल्यूजे यमुनाघाटी इकाई अध्यक्ष तिलक चंद चुने गये जबकि एस यू डब्ल्यू जे यमुनाघाटी इकाई के अध्यक्ष तिलक चन्द रमोला ,महामन्त्री नितिन चौहान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान , उपाध्यक्ष सचिन नौटियाल एवं लेखा संप्रेक्षक मदन पैन्यूली निर्वाचित हुए।
सम्मेलन में चार धाम यात्रा सहित यमुनोत्री यात्रा पर चर्चा की गई। प्रत्येक ने अपने-अपने सुझाव दिए, जिन्हें उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्रों के माध्यम से भेजने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में जिला सूचना अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पत्रकारों ने कहा कि सूचना अधिकारी यमुना घाटी के पत्रकारों की अनदेखी कर रहे हैं।
जिले या रवांईघाटी में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (पीआईबी) द्वारा उत्तरकाशी में क्षेत्रीय मीडिया के साथ आयोजित एक कार्यशाला में यमुना घाटी की उपेक्षा की गई। संगठन मुख्यमंत्री से बात करने के साथ ही इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजेगा.

