मसूरी। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत जन औषधि दिवस सप्ताह पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मलिंगार क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 120 मरीजों की जांच की गई।

मलिंगार में जन आरोग्य मेले के हिस्से के रूप में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष ए एस खुल्लर ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जन औषधि भारत सरकार की आम आदमी को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की एक योजना है, जिसे हर कोई वहन कर सकता है। वहीं अगर कोई गरीब है तो उसे वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा निःशुल्क दिया जाता है।

प्रधानमंत्री की यह योजना बहुत काम की हैजिसमें गुणवत्ता ब्रांडेड दवाओं के बराबर होती है, अगर कोई दवा कारगर नहीं होती है तो उसकी जांच की जाती है। संस्था मसूरी में तीन जन औषधि केंद्र चला रही है। जबकि एक का संचालन लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी करती है। बताया जाता है कि स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सक मरीजों की जांच कर रहे हैं।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी जन औषधि केंद्र की फार्मेसिटिकल एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया व शिविर संयोजक नेहा पडियार ने कहा कि एक सप्ताह से जन औषधि दिवस चल रहा है और जन औषधि केंद्र की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है. इस शिविर में 120 मरीजों की जांच की गई जिसमें हडडी रोग विशेषज्ञ डा. गौरव संजय, दंत विशेषज्ञ डा. शीतल पंवार, योगा चिकित्सक डा. मनोज ने मरीजों की जांच की।

इस मौके पर डॉ. गौरव संजय ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर लोगों को जोड़ों और कमर दर्द की शिकायत इसलिए होती है क्योंकि वे वहां कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से लगातार शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर व कैल्शियम की जांच भी की गई। शिविर को सफल बनाने में वंदना नौटियाल, शिवानी, सुरभि, सोनिया, संतोषी, ने विशेष सहयोग किया। इस मौके पर नरेंद्र पडियार, महेश चंद, पुष्पा पडियार, नमिता कुमांई, भरत सिंह रौंछेला, राजेश सक्सेना, रीता खुल्लर, मंजू चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डाकरा में होली मिलन समारोह एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।