भारत की घरेलू लीग विजय हजारे ट्रॉफी में जहां बल्लेबाजों ने अपना जलवा दिखाया, वहीं गेंदबाजों ने भी अपनी खतरनाक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए. जहां एक ओर बल्लेबाजी में एन जगदीशन, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने खूब वाहवाही बटोरी है.

ऐसे में आज हम आपको इस कड़ी के तीन गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन इन तीन गेंदबाजों में एक नाम ऐसा भी है, जिसे टीम इंडिया में जगह तो मिली लेकिन यह खिलाड़ी अभी तक डेब्यू नहीं कर पाया है.

कुलदीप सेन
मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज, जो भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, ने भारत की घरेलू लीग, विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।

इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने घरेलू लीग में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। इस खिलाड़ी ने 6 मैच खेलते हुए 18 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

वासुकी कौशिक
भारत की घरेलू लीग विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी की गेंदबाजी देख हर कोई दंग रह गया. कर्नाटक के लिए खेल रहे इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है.

बता दें कि इस मीडियम पेसर ने न सिर्फ अपने गेंदबाजों के दम पर टीम को जीत दिलाने का काम किया है. बल्कि अपने खतरनाक खेल के दम पर उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा भी खटखटाया है.

वी कावेरप्पा
कर्नाटक की ओर से खेल रहे वी कावेरप्पा ने अपनी गेंदबाजी से वह किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. इस खिलाड़ी ने आठ मैच खेलते हुए 17 विकेट झटके हैं, वहीं इस खिलाड़ी के नाम चार विकेट हॉल भी शामिल है.

23 साल के वी कावेरप्पा अपनी गेंदबाजी को लेकर काफी जुनूनी नजर आते हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी की बेहतरीन गेंदबाजी को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में ये भारत के लिए मुख्य गेंदबाज साबित हो सकते हैं.