300 मेगा वाट लखवाड़ बांध बहुउद्देशीय परियोजना को भारत सरकार के वन पर्यावरण एवम जल वायु पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा उत्तराखंड के जल विधुत निगम को पूर्ण रूप से अपनी स्वीकृति दे दी है। इस बात की पुष्टि उत्तराखंड जल विधुत निगम के अधिशासी निदेशक श्री राजीव अग्रवाल ने की है।
माना जा रहा थे की पर्यावरण से स्वीकृति न मिलना इस योजना में सभी बड़ी वधा थे जो अब दूर हो गई है। पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति मिलने से सभी बांध प्रभावितों के लिए खुशी की बात है। इससे पूर्व 6 राज्यों के पानी का बंटवारा पहले ही हो चुका है, अब उम्मीद करते है की जल्दी ही परियोजना पर कार्य शुरू हो जाएगा।

उधर बाँध विस्थापित समिति की अध्यक्ष बचन सिंह पुंडीर ने भी पर्यावरण स्वीकृति मिलने की बात कही है और उन्होंने इस पर खुसी जताई है।
कहा की अब बाँध का काम जल्दी ही सुरु हो सकेगा। उन्होंने उत्तराखड और भारत सरकार को धन्यवाद् दिया। पर्यावरण स्वीकृति मिलने से बाँध विस्थापितों में खुसी की लहर है।